फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाई को तिलक लगा, लंबी उम्र की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का पर्व भैया दूज बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलकर लगाकर लंबी आयु की कामना की। इसके बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार दिए और इसके साथ ही जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन

भैया दूज पर बहनों ने विशेष किस्म के पकवान और मिठाइयां बनाईं। उससे भाइयों का मुंह मीठा कराया। बहुत से भाई पौराणिक परंपरा को मानते हुए बहनों को घर गए। जहां भाई न आ पाए वहां बहनें भाइयों के घर गईं। भाइयों की आरती और तिलक किया। जिन बहनों के भाई विदेश में हैं या बहन विदेश में हैै, वहां वीडियो कॉलिंग का सहारा लिया गया। व्हॉट्स एप, जूम से आपस में तिलक, आरती के साथ शुभकामनाएं साझा कीं।
इसके अलावा बहनों ने दो-तीन दिन पहले बहनों ने कोरियर और पार्सल के जरिये भाइयों को तिलक सामग्री, ग्रीटिंग कार्ड और तोहफे भेज दिए थे। लोगों ने बच्चों को भैया दूज मनाए जाने की पौराणिक कथा सुनाई कि सूर्य देव के पुत्र यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। बहन ने स्वागत, सत्कार किया। यम ने वरदान दिया कि इस दिन जो भाई बहन के घर जाकर तिलक कराएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें