फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रवृत्ति पोर्टल की खामी से आवेदन अटके, 688 बैंक शाखाओं की सूची भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हुए करीब एक माह बीत चुके हैं, लेकिन पोर्टल की तकनीकी खामी से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। आवेदन के दौरान बैंक शाखा का नाम प्रदर्शित नहीं होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


समस्या के समाधान के लिए समाज कल्याण विभाग ने जिले की 688 बैंक शाखाओं के नाम और आईएफएससी कोड की सूची निदेशालय भेजी है। छात्रवृत्ति आवेदन में बैंक खाते और शाखा का विवरण भरना अनिवार्य है। पोर्टल पर कई शाखाओं के नाम उपलब्ध नहीं होने से छात्र उनका चयन नहीं कर पा रहे हैं। इससे आवेदन अधूरे रह जा रहे हैं और जनसुविधा केंद्रों पर भी विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद समाज कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने शाखाओं का विवरण जुटाकर निदेशालय भेजा है। अब निदेशालय स्तर से पोर्टल अपडेट होने का इंतजार है। शाखाओं का विवरण उपलब्ध होने के बाद छात्रों को आवेदन पूरा करने में राहत मिलने की उम्मीद है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें