फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट के लिए आज से करें आवेदन, 12 मई को परीक्षा, 31 मार्च तक का मौका

Thu, 10 Jan 2019 01:16 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2019 के लिए गुरुवार 10 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। आवेदन 31 मार्च किए जा सकेंगे। परीक्षा 12 मई को ऑफलाइन होगी। इससे पहले ऑनलाइन परीक्षा होती थी।

विज्ञापन


क्लैट के जरिए देशभर के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की 2984 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसमें स्नातक के साथ परास्नातक और पीएचडी की सीटें भी शामिल हैं। परीक्षा के लिए क्वेश्चन बैंक से प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। क्लैट पीजी में सब्जेक्टिव प्रश्न भी आएंगे। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिसा को मिली है। 

किसी भी विषय से 12वीं पास करें आवेदन
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। बीए-एलएलबी के लिए किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एलएलएम के लिए एलएलबी की डिग्री अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के लिए 4000 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के लिए 3500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। क्लैट के जरिए देश के 19 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के पंचवर्षीय विधि पाठ्यक्रम और एलएलएम पाठ्यक्रम में एडमिशन दिया जाता है। 43 अन्य शिक्षण संस्थान भी क्लैट के स्कोर पर अपने यहां प्रवेश देते हैं। पहली बार क्लैट 2008 में हुआ था। 
विज्ञापन


दो घंटे में 200 प्रश्नों के जवाब देने होंगे
स्नातक और परास्नातक दोनों की परीक्षा दो घंटे की होगी। स्नातक क्लैट का प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा। इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश के 40, सामान्य अध्ययन के 50, एलीमेंट्री मैथमेटिक्स के 20, लीगल एप्टीट्यूड के 50 और लॉजिकल रीजनिंग के 40 प्रश्न होंगे। परास्नातक में 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। इसमें कंस्टीट्यूशनल लॉ के 50, ज्यूरीप्रूडेंस के 50 जबकि कान्ट्रैक्ट, टॉरट्स, क्रिमिनल लॉ, इंटरनेशनल लॉ, आईपीआर आदि के 50 सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें