कानपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओ लेवल और ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार अब ओबीसी वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियां 20 नवंबर से एक दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यह प्रशिक्षण नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थानों में इंटर पास अभ्यर्थियों को प्रदान किया जाएगा। आवेदन obccomputertraining.upsdc.gov.in पर किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को हस्ताक्षरित आवेदन पत्र की दो प्रतियां तथा सभी आवश्यक प्रमाणपत्र एक दिसंबर तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय कक्ष संख्या नौ विकास भवन में जमा करना होगा।