फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए गेट तक लगी आवेदकों की लाइन

विज्ञापन
फोटो-38 एआरटीओ कार्यालय में गेट तक लगी लाइसेंस बनवाने वालों की लाइनें। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बार धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। भीड़ के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में जनवरी से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। आवेदकों को इन्हीं तीन दिन के लिए 70 से 80 स्लॉट खोले जाते हैं। मंगलवार को आवेदनों की जांच के बाद उनके फोटो खिंचवा दिए गए थे। बुधवार सुबह आवेदकों का आना शुरू हुआ लेकिन कानपुर में अफसरों की बैठक की बात कहकर सभी स्लॉट रद्द कर दिए गए। इससे दूरदराज से आए लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा।
इन सभी स्लॉटों को बृहस्पतिवार के लिए स्वीकृति दी गई जबकि पहले से बृहस्पतिवार के लिए स्लॉट बुक हो चुके थे। ऐसे में दोनों दिनों के आवेदक पहुंचने से भीड़ बढ़ गई। हालात ऐसे हो गए कि दोपहर एक बजे तक गेट तक लंबी कतार लग गई। हाथों में फाइलें लेकर घंटों खड़े रहने से कई बार धक्का-मुक्की की नौबत भी आ गई। आवेदकों की पहले फाइलों की जांच की गई। इसके बाद उनके ऑनलाइन फोटो खींचे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें