कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल से किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो परिजनों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की। मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछताछ शुरू होते ही पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गुरुवार को तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि लगभग दो साल पहले उसकी बेटी गांव में अमरूद के बाग की रखवाली कर रही थी। तभी फरीदपुर निवासी आशीष सोनी, बनहरी निवासी शिवमंगल सविता व मेघनंद ने पहुंचे। आशीष सोनी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके दोनों साथियों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर तब से आशीष दुष्कर्म करता आ रहा।
तहरीर में कहा है कि 30 सितंबर को तीनों युवक दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और बेटी से जबरदस्ती करने लगे। तब बेटी ने बताया कि वह गर्भवती हो गई है। इसी बीच मां व बहन के घर पहुंचने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। उधर, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।