फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप दिलाएगा आर्गेनिक सब्जियां और सलाद, ये बिजनेस आइडिया हैरान कर देगा

Mon, 28 Jan 2019 12:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्रों ने तैयार किया बिजनेस आइडिया, मिला टाई यंग एंटरप्रिन्योर अवॉर्ड
विज्ञापन
कानपुर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, पनकी के छात्रों ने एक ऐसा मोबाइल ऐप तैयार किया है जहां आपकी एक बुकिंग पर आपको मनचाहा आर्गेनिक सलाद आपकी टेबल पर मिलेगा। इस ऐप के माध्यम से आर्गेनिक सब्जियां भी आपके घर पहुंच जाएंगी। रविवार को इस बिजनेस आइडिया को आईआईटी में टाई यंग एंटरप्रिन्योर अवॉर्ड मिला। इसे कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले सात्विक त्रिवेदी, अग्रज कटियार, वैभव कटियार, जानकी तिवारी और एलन हाउस स्कूल के छात्र मानव अग्रवाल ने मिलकर तैयार किया है। 
विज्ञापन


सात्विक बताते हैं कि जल्द ही इस मोबाइल ऐप (ओ सैलेड) को लांच करके शहरियों को इसका लाभ दिलाया जाएगा। सात्विक के मुताबिक इससे आम लोग आर्गेनिक सब्जियां-सलाद मिल सकेगा, साथ ही आर्गेनिक सब्जी और फल की खेती करने वालों को भी अच्छी आमदनी मिल सकेगी। टाई यूपी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकिता द्विवेदी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। पहले सभी को प्रशिक्षण दिया गया, फिर छात्रों की अलग-अलग टीमों ने बिजनेस आइडिया तैयार किया था। पुरस्कार वितरण समारोह में टाई यूपी के प्रेसिडेंट अमित तिवारी, प्रो. बीवी फणी, गोपाल सूतवाला, अंकिता द्विवेदी, विशाल खेर, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, गोपाल त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

ऐप से होगी बुजुर्गों की सेवा 
डीपीएस आजाद नगर की छात्रा अक्षिता महेश्वरी की अगुवाई में छात्रा खुशी, मुस्कान, संजीवनी और सौभाग्य ने सॉलिड सेकेंड इनिंग्स मोबाइल ऐप तैयार किया है। इस ऐप से अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सेवा दूर बैठे उनके बच्चे और घरवाले कर सकते हैं। अक्षिता बताती हैं कि ऐप से बुजुर्गों को जरूरत के समय डॉक्टर की मदद, दवा, सब्जी, फल आदि उनके घर पर ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों का अलग से क्लब भी तैयार होगा जहां सभी आपस में मिलकर अपनी बातें कर सकेंगे। समय-समय पर बुजुर्गों की पसंद के अनुसार उन्हें पिकनिक पर ले जाया जाएगा, फिल्में दिखाई जाएंगी और बच्चों के साथ खेलने के लिए भी मौका दिया जाएगा। इस बिजनेस आइडिया को दूसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


सौ रुपये में कोई भी सामान दूसरी जगह भेजें
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्रों की टीम को तीसरा पुरस्कार मिला। इसमें मेहुल रस्तोगी टीम के कप्तान रहे। उनके साथ समरत बग्घा, राजवीर सिंह, माधव मेहरा और इशिता गौतम ने बिजनेस आइडिया में काम किया। मेहुल बताते हैं कि उनकी टीम ने एक डिलीवरी फाय मोबाइल ऐप तैयार किया है। इसके जरिये छोटा या बड़ा कोई भी सामान शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंचाने की सहूलियत दी जाएगी। मतलब अगर आप अपना कोई डॉक्यूमेंट घर पर भूल आए हैं और ऑफिस में उसकी जरूरत है तो आप इस ऐप की मदद से उसे हासिल कर सकते हैं। मेहुल बताते हैं कि पांच किलोमीटर के दायरे में सर्विस देने पर सौ रुपये का शुल्क लगेगा। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर पर दस रुपये अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें