'बरसाना अपार्टमेंट' की दुनियाः एक बगिया, जिसमें हर रंग के फूल
Sun, 26 Nov 2017 03:15 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सार
- सुरक्षा, स्वच्छता और आपसी प्रेमभाव के लिए जाना जाता है स्वरूप नगर का बरसाना अपार्टमेंट
- 2007 में सात परिवारों से शुरू हुई दुनिया आज 38 परिवारों के साथ बांटती है खुशियां
- पॉवर बैकअप, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के बाद वाईफाई से लैस होने जा रहा पूरा अपार्टमेंट
अपार्टमेंट एक ऐसी बगिया है, जिसमें हर रंग के फूल हैं। इनसे सारा अपार्टमेंट महकता रहता है। खुशी हो या गम, सभी परिवार की तरह शामिल रहते हैं। यह कहना है कानपुर स्वरूप नगर स्थित बरसाना अपार्टमेंट के उन लोगों का जिन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और आपसी प्रेमभाव की मिसाल बना रखी है। अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति ‘अपार्टमेंट की दुनिया’ के तहत आज हम अपने पाठकों को बरसाना अपार्टमेंट से रूबरू करा रहे हैं।
विज्ञापन
बरसाना अपार्टमेंट वर्ष 2004 में बनना शुरू हुआ था। 2007 में लोगों ने यहां रहना शुरू किया। इसके साथ ही बरसाना वेलफेयर सोसाइटी गठित की गई। अपार्टमेंट के पुराने फ्लैट ओनर्स बताते हैं कि शुरुआत में सात परिवार यहां रहने आए थे। धीरे-धीरे सभी फ्लैट फुल हो गए। 38 फ्लैटों वाले अपार्टमेंट में हरियाली और फलदार पेड़ों की वजह से यहां के लोगों का मानना है कि इससे अच्छी जगह और कहीं नहीं है। पूरे अपार्टमेंट में 36 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लिफ्ट तक में सीसीटीवी कैमरे के अलावा इंटरकॉम की सुविधा है। हर साल सोसाइटी के पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होता हैं। अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत यहां का पॉवर बैकअप है। बड़ा जनरेटर हर फ्लैट में एसी तक का लोड उठाने में सक्षम है। बरसाना वेलफेयर सोसाइटी के मैनेजर सुरेंद्र निगम ने बताया कि दस साल से सोसाइटी से जुड़ा हूं। अपार्टमेंट के लोग मेरा परिवार है। कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी पर हर गतिविधि पर नजर रखता हूं। कहीं कोई समस्या देख मौके पर तुरंत पहुंचता हूं।
Trending Videos
सोमानी सम्मानित शख्सियत
प्रेमनारायण सोमानी
बरसाना अपार्टमेंट में सबसे बुजुर्ग प्रेमनारायण सोमानी सर्वाधिक सम्मानित शख्सियत हैं। प्रेम नारायण की उम्र करीब 72 साल है और अभी भी वह 20 सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सक्रिय सदस्य हैं। वे कहते हैं कि मैं नौ साल से सोसाइटी का प्रेसीडेंट हूं। यहां के लोगों को प्रेम मुझे ऊर्जा देता है। अब कहीं जाने का मन भी नहीं करता है। पूरे अपार्टमेंट के लोग संयुक्त परिवार की तरह रहते हैं।
अपार्टमेंट वालों के अपने विचार
हर काम डीएम, सीएम और पीएम नहीं कर सकते। कुछ काम आम जनता को भी करने होते हैं। इसी वजह से सिक्योरिटी और स्वच्छता का हम बहुत ध्यान रखते हैं। इंटरकॉम टेलीफोन और सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।----- संजीव दीक्षित, उपाध्यक्ष-बरसाना वेलफेयर सोसाइटी
बरसाना अपार्टमेंट पॉवर बैकअप के लिए जाना जाता है। जनरेटर से भी एसी चला सकते हैं। बिल्डिंग में लगा रेेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एक जागरूकता भी है कि हम वर्षा जल संरक्षण करें ताकि पेयजल की समस्या का समाधान हो सके। -संदीप जैन, सचिव- बरसाना वेलफेयर सोसाइटी
हम सभी खर्चों का पूरी तरह से हिसाब रखते हैं। ये फैमिली अपार्टमेंट हैं। किसी भी प्रकार का मेंटेनेंस या खर्च होने पर किसी भी तरह की समस्या नहीं आती है। अपार्टमेंट के सभी लोगों का पूरा सहयोग रहता है। कभी दिक्कत नहीं हुई।------------ रमेश तलरेजा, कोषाध्यक्ष- बरसाना वेलफेयर सोसाइटी
हमारी कमेटी मजबूत है और सभी का तालमेल बहुत अच्छा है। अपार्टमेंट में रहने वाले किसी भी परिवार का का कोई भी काम हो, यहां हर कोई एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। -------------विशाल वाधवा, कार्यकारिणी सदस्य- बरसाना वेलफेयर सोसाइटी
हमारे यहां आग से सुरक्षा के लिए पानी के लिए तीन टैंक हैं। आसपास भी किसी भी प्रकार की घटना होने पर फायरब्रिगेड के लिए भी पानी की व्यवस्था की गई है। यहां हर कोई दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। -----------राजेश मेहरा, पूर्व सचिव- बरसाना वेलफेयर सोसाइटी
राजकुमार जैन... तुलसी चाय, शैलेश त्रिपाठी... सीनियर सीए, डॉ. एके सरीन हड्डी रोग विशेषज्ञ, विशाल वाधवा... स्टेपिंग स्टोन स्कूल, नीरज रस्तोगी...व्यवसायी, कन्नौज के इत्र व्यवसायी मनोज सामवेदी भी यहां रहते हैं।
राष्ट्रीय पर्व पर विशेष आयोजन, वाईफाई से लैस होने वाला है अपार्टमेंट
अपार्टमेंट में हर साल चार बड़े फंक्शन होते हैं। 26 जनवरी और 15 अगस्त पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लंच व डिनर की व्यवस्था भी सोसाइटी की ओर से कराई जाती है। इसके अलावा होली दिवाली पर भी खास आयोजन होते हैं। सोसाइटी के प्रेसीडेंट ने बताया कि अपार्टमेंट बहुत जल्द ही वाई-फाई सुविधा से लैस होने जा रहा है।
(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )