फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट की दुनियाः प्रकृति के करीब, मस्ती में सराबोर

Thu, 07 Dec 2017 02:57 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लीला पैलेस अपार्टमेंट कानपुर
विज्ञापन
एक ऐसा अपार्टमेंट जिसमें अंदर आते ही पल भर में समझ आ जाता है कि यहां रहने वाले लोग स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति बेहद संजीदा हैं। अपार्टमेंट के चारों तरफ एंटी पॉल्यूशन और अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे मौजूद हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति ‘अपार्टमेंट की दुनिया’ में आइये आज हम आपको लेकर चल रहे हैं कानपुर तिलक नगर खलासी लाइन स्थित लीला पैलेस अपार्टमेंट में। जहां लगभग हर फ्लैट की बालकनी में छोटे-छोटे बगीचे बने हुए हैं। इनमें खासतौर पर वे पौधे लगाए गए हैं जो ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन देकर प्रदूषण दूर करने में सहायक होते हैं। अपार्टमेंट में बने घरों में कई डॉक्टरों के परिवार हैं। उनके लगातार प्रयासों ने उनके परिवारों को ही नहीं, पूरे अपार्टमेंट को अपने पर्यावरण व आसपास की साफ-सफाई के प्रति बेहद जागरूक बना रखा है। 

इस अपार्टमेंट में यूं तो कुल 54 फ्लैट हैं पर इसे अपार्टमेंट कहने की जगह 54 घरों का एक परिवार कहना ज्यादा ठीक लगता है। यहां रहने वाले सभी परिवार ईद, होली, दीपावली और क्रिसमस जैसे त्योहार एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लीला पैलेस अपार्टमेंट साल 1997 में बनकर तैयार हो गया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां सुबह से देशभक्ति के कार्यक्त्रस्म शुरू हो जाते हैं जो देर शाम तक चलते हैं। बच्चे और युवा बढ़-चढ़कर 15 अगस्त के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। यहां के लोगों की बड़ी सोच और आपसी प्रेम इस अपार्टमेंट की खुशियों को कई गुना बढ़ा देता है। अपार्टमेंट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मां दुर्गा अखंड दीप, गणेश चतुर्थी, शिवरात्रि, हनुमान जयंती, वसंत पंचमी, रामनवमी, होली, दीपावली ही नहीं, ईद-क्रिसमस और लोहड़ी भी धूमधाम से मनाई जाती है। 
विज्ञापन

24 घंटे फर्स्ट एड, दवा मौजूद

लीला पैलेस अपार्टमेंट कानपुर
खुद के अपार्टमेंट के अलावा आसपास के अपार्टमेंट में रह रहे लोगों की परवाह करते हुए लीला पैलेस में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें फर्स्ट एड, जरूरी दवाईयां और इंजेक्शन 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। इस अपार्टमेंट में कई पेशेवर डॉक्टर रह रहे हैं। 

लीला पैलेस में खास है मंदिर और छत पर बना टैरेस गार्डन 
लीला पैलेस की छत के एक छोर पर बना टैरेस गार्डन यहां की एक खासियत है सैकड़ों रंग बिरंगे फूलों और प्रदूषण दूर करने वाले पौधों से सजे इस गार्डन में एक ग्लास रूम भी है जिसके अंदर रात में बैठकर एक खुले आसमान, तारों और हरियाली का एक साथ आनंद लिया जा सकता है। इसे तैयार करने वाले डॉ. योगेश निगम और उनकी पत्नी डॉ.रेश्मा निगम का कहना है कि हजारों लोग लाखों रुपये तंबाकू, गुटखा, शराब में बर्बाद कर देतेे हैं लेकिन नशा करना है तो क्यों न प्रकृति का नशा किया जाए। अपार्टमेंट की सभी महिलाएं करवाचौथ, तीज व अन्य पूजा-पाठ करने इसी टैरेस गार्डन में आती हैं। यहां पर बने राधे श्याम मंदिर की खासियत है कि यहां अपार्टमेंट के किसी एक फ्लैट से बनकर आए प्रसाद से ही सुबह भगवान को भोग लगाया जाता है। यहां हर रोज क्रम से भगवान को फ्लैट से भोग बनकर आता है।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में रह रहे कुछ खास लोग 

लीला पैलेस अपार्टमेंट कानपुर में रह रहे कुछ खास लोग
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और कानपुर शहर के वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ तथा मोटीवेशनल स्पीकर डॉ. अवध दुबे का कहना है कि पूरा अपार्टमेंट ही हमारा घर है। हम सब एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ और आईएमए के स्पोर्ट्स सेक्रेट्री डॉ. गौरव दुबे भी यहां रहते हैं। इनके अलावा डॉ. एसके गुप्ता (विभागाध्यक्ष-केमिकल इंजीनियरिंग विभाग एचबीटीयू कानपुर), डॉ. योगेश निगम (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. दिव्या टंडन (स्त्री रोग विशेषज्ञ), चंद्रभान तलरेजा (साड़ियों के थोक विक्रेता), पारस जैन (खाद्य तेल व्यापारी), अधिवक्ता महेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. रेशमा निगम (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. प्रदीप टंडन (प्लास्टिक सर्जन) अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। 

सोसाइटी वालों के विचार............
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पूरे अपार्टमेंट में एंटी पॉल्यूशन प्लांट लगाए गए हैं इससे यहां हानिकारक हवायें लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाती हैं। दूसरे अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को भी ऐसे प्लांट्स लगाने की सलाह दी जाती है।------------डॉ. पीजे बंसल, अध्यक्ष-लीला पैलेस फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

अपार्टमेंट में रह रहे सभी लोग एक परिवार की तरह हैं यहां किसी को किसी भी तरह की परेशानी भी होती है तो उसका समाधान सभी मिल जुलकर कर करते हैं। ----------- डॉ.वी.के. जौली, सचिव-लीला पैलेस फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

पूरे अपार्टमेंट को सीसीटीवी के माध्यम से हर समय निगरानी पर रखा जाता है। यहां पेड़ और पौधों को नुकसान पहुंचाना सख्त मना है। इसका सभी पालन भी करते हैं।  ---------------राजीव सेठ, संयुक्त सचिव-लीला पैलेस फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

अपार्टमेंट में हर साल चार बड़े फंक्शन होते हैं। 26 जनवरी और 15 अगस्त पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। -------------------प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- लीला पैलेस फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच सामंजस्य इतना अच्छा है कि कभी किसी को कोई समस्या नहीं होती। ----------------------वीके गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष- लीला पैलेस फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन

(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें