फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खुशहाली का अहसास' कराता 450 घरों का एक परिवार 'इंद्रप्रस्थ'  

Wed, 20 Dec 2017 09:23 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1996 में लोगों ने यहां आकर रहना शुरू कर दिया था
विज्ञापन
कानपुर शहर में फ्लैट संस्कृति के शुरुआती दौर में बना इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट आज एकता की मिसाल पेश कर रहा है। एक ही जगह पर 450 घरों का बड़ा परिवार खुशहाली का अहसास कराता है। इंद्रप्रस्थ में रहने वाले लोग लोहड़ी, मकर संक्रांति, क्रिसमस, झूलेलाल जयंती, ईद, दीपावली जैसे त्योहार बिना किसी भेदभाव के हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। 
विज्ञापन


रतनलाल नगर स्थित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट वर्ष 1992 में बनकर तैयार हो गया था। चार साल बाद 1996 से लोगों ने यहां आकर रहना शुरू कर दिया। अलग-अलग ब्लॉकों को मिलाकर इस अपार्टमेंट में 450 फ्लैट बने हुए हैं। इसी वजह से ये अपार्टमेंट कानपुर के सबसे बड़े अपार्टमेंट की श्रेणी में पहले नंबर पर है। अपार्टमेंट के मैनेजमेंट और डेवलपमेंट के लिहाज से यहां दो कमेटी कार्यरत हैं। इंद्रप्रस्थ जनकल्याण एसोसिएशन जो कैंपस का मैनेजमेंट देखती है। गार्ड, स्वीपर्स और सिक्योरिटी के मैनेजमेंट का काम एसोसिएशन के पदाधिकारी संभालते हैं। इसी तरह इंद्रप्रस्थ वेलफेयर सोसाइटी कैंपस के डेवलपमेंट और समाज के निर्धन वर्ग के उत्थान के लिए काम करती है। हर साल एक जनवरी को ठंड में निशुल्क चाय वितरण, 14 जनवरी को खिचड़ी और वस्त्र वितरण, होली व दीपावली त्योहार के मौके पर निर्धन परिवारों को मिठाई-उपहार बांटने का काम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया जाता है। गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में मदद के लिए इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट के सभी लोग हमेशा तैयार रहते हैं। पूरा इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट एक सम्मिलित परिवार की तरह है जो एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा सहभागी बनते हैं। अपार्टमेंट कैंपस में ही गुरुद्वारा और गौरीशंकर मंदिर स्थित है। 
 
विज्ञापन

कानपुर शहर के बड़े अपार्टमेंटों में पहले नंबर पर है इंद्रप्रस्थ ।
अपार्टमेंट में रह रहे कुछ खास लोग
भारत सरकार के कौशल एवं विकास संस्थान के उप निदेशक एके वर्मा इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ कई सालों से रह रहे हैं। इनके अलावा केसा के सेवानिवृत्त उपाध्यक्ष जगन्नाथ, लखनऊ हजरतगंज की डिप्टी एसपी तनु उपाध्याय, केस्को के रिटायर्ड एई मदन गोपाल उपाध्याय, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस सलूजा भी इसी अपार्टमेंट में रहते हैं। 

सोसाइटी वालों के अपने विचार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल हमारे यहां बुजुर्गों को आमंत्रित कर उन्हीं के द्वारा झंडारोहण कराया जाता है और उनका सम्मान किया जाता है। 
प्रेमराज, अध्यक्ष- इंद्रप्रस्थ जनकल्याण एसोसिएशन

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच सामंजस्य इतना अच्छा है कि कभी किसी को कोई समस्या नहीं होती। अपार्टमेंट में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्त्रस्मों का आयोजन हम सभी महिलाएं एकजुट होकर करती हैं। नवरात्र में अलग-अलग कार्यक्त्रस्म होते हैं जो देर रात तक चलते हैं। 
एसके अरोड़ा, कोषाध्यक्ष- इंद्रप्रस्थ जनकल्याण एसोसिएशन

अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के सहयोग से उपकारिता संस्था के द्वारा करीब 60 गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके अलावा उन्हें स्कूल बैग, किताबें, कॉपी, यूनीफॉर्म और स्वल्पाहार उपलब्ध कराया जाता है। 
रविंद्र त्रिपाठी, सचिव- इंद्रप्रस्थ जनकल्याण एसोसिएशन

सुरक्षा के लिहाज से कैंपस में रहना एक सुखद अनुभव है। अपार्टमेंट में हर जाति, हर धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव के रह रहे हैं जो एक दूसरे के त्योहारों को मिलजुलकर मनाते हैं चाहे लोहड़ी हो या मकर संक्रांति, गुरू पर्व, ईद और क्रिसमस का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जाता है। हमें अपने रिश्तेदारों की कमी कभी महसूस नहीं होती।  
प्रदीप आनंद, अध्यक्ष- इंद्रप्रस्थ वेलफेयर सोसाइटी

इस अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां के फ्लैट्स में रहने वाले लोग एक परिवार की तरह रहते हैं साथ ही, समाजसेवा के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। प्रकृति का ख्याल रखने के लिए दूसरों को भी प्रेरित किया जाता है।  
वीएस बेहड़, सचिव-इंद्रप्रस्थ वेलफेयर सोसाइटी

अभी क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां चल रही हैं। ईद पर भी यहां विशेष उल्लास होता है। अपार्टमेंट में कई मुस्लिम परिवार भी रहते हैं। लिहाजा यहां सभी धर्म के लोगों के बीच सौहार्द की मिठास ईद की सेवइयों में खूब घुलती है। 
रवि गुप्ता, सचिव प्रशासन- इंद्रप्रस्थ वेलफेयर सोसाइटी

(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें