फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंजीनियरिंग, डॉक्टरी के अलावा भी कॅरिअर के विकल्प, 25 को जानने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 12वीं पास करते ही छात्रों को कॅरिअर की चिंता सताने लगती है। उनको डॉक्टर-इंजीनियर, एमबीए-एमसीए या सिविल सर्विसेज की तैयारी के विकल्प ही समझ आते हैं। अभिभावकों के दबाव या फिर दोस्तों के चक्कर में कई बार छात्र ऐसे क्षेत्र का चुनाव करते हैं जो उनकी पसंद से परे होता है।
विज्ञापन


कानपुर सहोदय स्कूल्स इन परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) और इन्नोविया एकेडमी के सहयोग से कॅरिअर काउंसलिंग पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई को करेगा।

कार्यक्रम डीपीएस आजादनगर और कल्याणपुर में होगा। इसमें 15 स्कूलों के 1600 से अधिक छात्र प्रतिभाग करेंगे। सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वीआईटी से आए मोटिवेशनल स्पीकर सुदर्शन ने कहा कि अभी तक छात्रों को साइंस, मैथ लेकर इंजीनियर बनने का सपना दिखाया जाता है।
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त न जाने कितने ऐसे कोर्स है जिनको कर वह खुद को बेहतर साबित कर सकते हैं। इन्नोविया एकेडमी की काउंसलर दीपाली शहलोत ने कहा कि हर कोई कंप्यूटर साइंस के पीछे भाग रहा है, यह नहीं जानते कि उसका अब क्या भविष्य है।

उन्होंने कहा कि जरूरत अभिभावकों को समझाने की भी है। छात्र अपने टैलेंट के आधार पर ही विषयों का चयन करें। सहोदय स्कूल के प्रेसीडेंट बलविंदर सिंह और सचिव शोभा दास ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की प्रगति के लिए काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें