‘यादव परिवार’ की बहू अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी और कुनबे के बीच चल रही खींचतान पर एक और बड़ा खुलासा किया है। अपर्णा का कहना है कि मुलायम अपने बेटे अखिलेश यादव से इस कदर नाराज हैं कि कुछ कहना बहुत छोटी बात होगी। इसके अलावा उन्होंने डिम्पल और शिवापल को लेकर भी कई चौंकाने वाली बातें कहीं हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अपर्णा यादव
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा सिंह यादव ने कहा कि परिवार की सदस्य होने के नाते शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच गहराते मतभेदों को लेकर वह खासी चिंतित हैं। दोनों के बीच मतभेद खत्म कर एकता कराने के हर प्रयास शुरू हैं। अपर्णा ने कहा कि अखिलेश के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद न छोड़े जाने के कारण मुलायम दुखी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अपर्णा यादव
वह फतेहपुर खागा के बहेरा चौराहा के फैज-ए-चमन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर में शामिल होनेआई थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बातें कहीं। शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा बनाने के सवाल पर अपर्णा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
4 of 5
अपर्णा यादव
अपर्णा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से साथ लेकर मजबूत किया जाएगा। कहा कि योगी सरकार के कामकाज पर अभी टिप्पणी करना ठीक नहीं है। हालांकि कानून व्यवस्था पर जो मुख्यमंत्री ने जनता से वादा किया है उस पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
इससे पहले कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। अशफाक उल्ला खां ने 27 साल की उम्र में कुर्बानी दी। एपीजे अब्दुल कलाम गरीब परिवार के थे, लेकिन शिक्षा लगन और मेहनत से मिसाइल मैन बने और राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए। उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने मौलाना आजाद के बारे भी बताया।