केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयकिशन सिंह जैकी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पिछड़े वर्ग के लिए अलग मंत्रालय बनाने और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के बंगरौली हवाई अड्डे का नाम डा. सोनेलाल पटेल करने की मांग उठाई। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि 2021 में पिछड़ा वर्ग की जनगणना अलग से की जाएगी।
अनुप्रिया पटेल बुधवार को पिता और अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल के पैतृक गांव बगुलिहाई जाते समय कुछ देर कन्नौज में रुकी थीं। यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अल्पसंख्यक और जनजाति कार्य मंत्रालय की तरह पिछड़ा वर्ग के लिए मंत्रालय बनना चाहिए। मंत्रालय बनने से पिछड़ों के लिए बनी योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन हो सकेगा।