फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा: परिजनों के बयान लेने एसआईटी दिल्ली जाएगी, पनकी में दंगाइयों ने पिता-पुत्र को मारा था

Thu, 28 Jan 2021 01:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी ने एक और पीड़ित परिवार को ढूंढ लिया है। पनकी में दंगाइयों ने पिता-पुत्र को मार दिया था। एसआईटी परिजनों के बयान लेने जल्द दिल्ली जाएगी। 
विज्ञापन


एक नवंबर 1984 को एमआईजी पनकी में सरदार स्वर्ण सिंह व उनके बेटे गुरुजेंदर सिंह की दंगाइयों ने हत्या कर दी थी। डकैती डाल घर में आगजनी भी की थी। इस केस में भी पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। एसआईटी एसएसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि तफ्तीश में पता चला कि स्वर्ण सिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है।

छोटा बेटा परमजीत व अन्य परिजन पटियाला में रहते हैं। उनसे जब संपर्क किया गया तो बताया गया कि कुछ दिन में वे किसी काम से दिल्ली जाने वाले हैं। ऐसे में एसआईटी ने बयान लेने के लिए उनसे समय तय कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें