फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा: फिर खुल सकती है बंद किए गए 10 केसों की फाइल, एसआईटी को मिले अहम साक्ष्य व दस्तावेज

Mon, 05 Apr 2021 04:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही एसआईटी को रंगनाथ मिश्र आयोग से अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं। इससे जिन 10 केसों की फाइल बंद कर दी गई थीं, अब वे केस दोबारा खुल सकते हैं। ऐसा हुआ तो तकरीबन दो दर्जन हत्याओं के आरोपियों को सजा हो सकती है। 
विज्ञापन


सिख विरोधी दंगों के मामले में एसआईटी 19 केसों की जांच कर रही है। साक्ष्यों के अभाव में 10 केसों की फाइल बंद की जा चुकी है। ये सभी केस हत्या और डकैती के हैं। एसआईटी के मुताबिक साक्ष्य संकलन के लिए एक टीम दिल्ली गई थी। रंगनाथ मिश्र आयोग से दंगा पीड़ितों द्वारा दिए गए शपथ पत्र जुटाए। इसमें बंद किए जा चुके केसों से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। इसमें कुछ आरोपियों के नाम भी लिखे हैं। इन केसों में 100 से अधिक आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें