अवैध वसूली करते आठ लोगों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में गुरुवार को चिल्ला स्थित खनिज विभाग के बैरियर में एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर अवैध वसूली करते आठ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही उनके पास से टीम ने छह लाख रूपये बरामद किए हैं। एंटी करप्शन टीम के बांदा पहुंचने से जिले में हड़कंप मच गया।