कानपुर। हर घर से नियमित कूड़ा उठान न होने पर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने शनिवार को आठ सेनेटरी इंस्पेक्टरों से जवाब तलब किया है। इस समय सर्वाधिक जोर मॉडल वार्डों पर दिया जा रहा है। इन वार्डों में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा चलेगा। कार्यों की नियमित निगरानी के लिए हर मॉडल वार्ड में एक-एक अधिकारी तैनात किया गया है। सभी से नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। (ब्यूरो)