फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज व कल कांग्रेस का जिला मुख्यालय घेरेगी भाजपा महिला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहने के विरोध में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने नाराजगी जाहिर की। पदाधिकारियों ने इसे भारतीय राजनीति के स्तर को गिराने वाला कृत्य करार दिया है। तय किया गया कि 31 अगस्त एवं एक सितंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में कांग्रेस के जिला मुख्यालयों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि इस तरह का कथन भारतीय लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। कहा कि प्रधानमंत्री देश के गरीबों, महिलाओं, किसानों और नौजवानों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री व क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अब मुद्दों की राजनीति करने में विफल हो चुकी है। महिला मोर्चा ने कांग्रेस से मांग की है कि वह प्रधानमंत्री मोदी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें