फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंशिका को लखनऊ में राज्य स्तर पर किया गया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो- अंशिका को सम्मानित करते उपनिदेशक, बालिका शिक्षा एवं समग्र शिक्षा। स्रोत शिक्षक - फोटो : 1
विज्ञापन
कानपुर देहात। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा डेरापुर की अंशिका सविता को रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें मीना मंच के तहत मेरे बदलाव की कहानी प्रतियोगिता में जिला और मंडल स्तर पर चयन के बाद यह सम्मान मिला।
विज्ञापन


उपनिदेशक, बालिका शिक्षा एवं समग्र शिक्षा का प्रभार देख रहे डॉ. मुकेश कुमार ने अंशिका को सम्मानित किया। अंशिका की मां मंजू देवी, सुगम कर्ता गुंजन पांडेय, जिला नोडल नवीन कुमार दीक्षित और जिला समन्वयक अरुणेश सचान उन्हें लखनऊ लेकर पहुंचे थे। वहीं कंपोजिट विद्यालय सरवनखेड़ा के प्रियांशु को सुगम कर्ता के साथ समारोह में पहुंचाया गया। समारोह में बच्चों को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा और महानिदेशक मोनिका रानी की उपस्थिति में सम्मान मिला। बच्चों की राज्य स्तरीय सफलता पर बीएसए अजय कुमार मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त की। खंड शिक्षा अधिकारी डेरापुर चंद्रजीत यादव प्रधानाध्यापक शनेंद्र सिंह तोमर, ब्लॉक नोडल मीनाक्षी शुक्ला ने सफल बच्चों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें