फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गोविंदपुरी से अलीगढ़ के लिए एक और स्पेशल ट्रेन, झांसी-सेंट्रल स्पेशल गोविंदपुरी तक आएगी, ये है अपडेट

Fri, 28 Mar 2025 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलवे ने अलीगढ़ के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाई है। वहीं, रेलवे ने 01801/01802 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन के समय और स्टेशन में संशोधन किया है। यह ट्रेन सेंट्रल स्टेशन की जगह अब गोविंदपुरी तक ही आएगी।
विज्ञापन
गोविंदपुरी स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलवे ने अलीगढ़ के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह गोविंदपुरी से चलेगी। इसका मकसद दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बीच के स्टेशनों का लोड कम करना है। यह ट्रेन 29 मार्च से 30 सितंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 04189 स्पेशल गोविंदपुरी से 7:20 बजे चलकर पनकी, रूरा, झींझक, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस रुकते हुए दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, वापसी ट्रेन नंबर 04190 स्पेशल (अनाआरक्षित ) 1:40 बजे अलीगढ़ से चलकर इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए 8:15 बजे गोविंदपुरी आएगी।

विज्ञापन

झांसी-सेंट्रल स्पेशल अब गोविंदपुरी तक
रेलवे ने 01801/01802 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल ट्रेन के समय और स्टेशन में संशोधन किया है। यह ट्रेन सेंट्रल स्टेशन की जगह अब गोविंदपुरी तक ही आएगी। एनसीआर पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि 01801 स्पेशल ट्रेन 28 मार्च से 30 अप्रैल तक नए शेड्यूल के हिसाब से चलेगी। ट्रेन नंबर 01802 गोविंदपुरी से 28 मार्च से 30 अप्रैल तक इसी शेड्यूल पर चलेगी। यह ट्रेन झांसी से सुबह 6:10 बजे चलकर बीच के सभी स्टॉपेज वाले स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 10:20 बजे गोविंदपुरी आएगी। वहीं, ट्रेन नंबर 1802 स्पेशल गोविंदपुरी से शाम 6:50 बजे चलकर पुखरायां, कालपी, उरई, एट, मोठ, चिरगांव रुकते हुए रात 10.35 बजे झांसी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें