फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिल्ली से पटना के लिए आज से एक और स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर- 04090 आनंद विहार टर्मिनल से आठ अगस्त से सात नवंबर तक चलेगी। यह अपने प्रभावी स्टेशन से दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान करेगी और रात 9:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद प्रयागराज, वाराणसी आदि स्टेशन होते हुए दूसरे दिन सुबह 11 बजे पटना पहुंचेगी। साथ ही नौ अगस्त से आठ नवंबर तक ट्रेन नंबर-04089 पटना से शाम 6:20 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए दूसरे दिन सुबह 7:50 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद 7:55 बजे रवाना होकर दोपहर ढाई बजे दिल्ली पहुंचेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें