कानपुर। त्योहारी सीजन में रेलवे ने यात्रियों को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। ट्रेन छपरा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनका उद्घाटन 29 सितंबर को छपरा से होगा। सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर-05133 अमृत भारत स्पेशल मंगलवार को छपरा से चलकर सीवान सुबह 11.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन गोंडा, बाराबंकी होते हुए सेंट्रल स्टेशन पर रात 11.35 बजे आएगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद दूसरे दिन सुबह आठ बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। (संवाद)