अभी औरैया रेल हादसे का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इटावा में एक और डंपर रेलवे लाइन पर फंसने की सूचना से हड़कंप मच गया। ऐसा कहा जा रहा है कि सामने से आ रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा लिया। वहीं रेलवे के अधिकारी मालगाड़ी चालक की सूचना को फर्जी करार दे रहे हैं।
रेलवे को अब अब पटरी पर अचानक खड़े हो जाने वाले डंपर का खौफ होने लगा है। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर डंपर की वजह से कैफ़ियत एक्सप्रेस की दुर्घटना होने के बाद अभी शुक्रवार की दोपहर इटावा स्टेशन से गुजरने वाली मालगाड़ी के ड्राइवर ने सराय भूपत स्टेशन के पास रेल लाइन के किनारे खड़े डम्फर को देखकर गाड़ी रोकी और इटावा जीआरपी को सूचना दी। इस सूचना से हड़कंप मच गया जिसके चलते अनन्या एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट तक रोक दी गई। डंपर रेलवे ट्रैक पर फंसा होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशाशन हरकत में आया। वहीं मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों और आरपीएफ को वहां कोई भी डंपर नहीं नजर आया। रेलवे ने सजगता दिखाते हुए कई गाड़ियां रोकी हैं। सूत्रों के मुताबिक फिर एक बार डम्पर का एक्सल टूट जाने से रेल लाइन पर फंस गया था। वहीं फ्रंट कॉरिडोर के अधिकारियों ने मालगाड़ी चालक की सूचना को फर्जी करार दिया है।