बीते तीन महीने से अकेले कानपुर के पास भारतीय रेलवे की सैकड़ों खामियां सामने आ चुकी है। सोमवार को इस फेहरिस्त में रेलवे की एक और बड़ी चूक दर्ज हुई है। मामला कानपुर देहात इलाके का है।
बीती रात्री झींझक में दिल्ली से कानपुर जा रही डाउन की बीएन 161 मालगाड़ी की खुली खिड़की टकराने से डाउन का सटार्टर सिग्नल टूट गया। इसके चलते 1 घंटा 30 मिनट तक डाउन लाइन का यातायात ठप रहा।
वहीं लूपलाइन पर खड़ी मालगाड़ी के हटने के बाद सभी ट्रेनो को लूप लाइन से गुजारा जा रहा था। एक बात साफ है कि भारतीय रेलवे कर्मी कानपुर के पास दो बड़े रेल हादसे होने के बावजूद सतर्कता नहीं बरत रहा जिसके परिणाम सामने है। आए दिन कोई कोई चूक सामने आ रही है।