फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कारोबारी से 69.50 लाख हड़पने में भूमाफिया नेगी पर एक और एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी ट्रक बॉडी बनाने के कारोबारी गुरुचरण सिंह ने भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी पर 69.50 लाख हड़पने के आरोप में रावतपुर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोपी पर फ्लैट और दुकानों की बिक्री का झांसा देकर रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रजिस्ट्री और कब्जा न दिलाने पर रकम मांगी तो हत्या की धमकी दी। इस पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की थी। नेगी वर्तमान में महराजगंज जेल में बंद है। अब तक उस पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

पीड़ित कारोबारी गुरुचरण सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि अक्तूबर 2016 में मित्र अतुल शर्मा के माध्यम से उनकी मुलाकात कैलाश विहार निवासी गजेंद्र सिंह नेगी से हुई थी। आरोप है कि नेगी ने केशवपुरम स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में दो दुकानें और एक फ्लैट बेचने का झांसा दिया। डेढ़ वर्ष में निर्माण पूरा कर रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाते हुए 65 लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद निर्माण लागत के नाम पर चार लाख रुपये नकद और 50 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भी वसूले।
पीड़ित का आरोप है कि तय समय बीतने के बावजूद न तो रजिस्ट्री कराई गई और न ही कब्जा दिया। वर्ष 2022 में भी पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन उस समय कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर करीब तीन साल बाद अब प्राथमिकी दर्ज की गई है। रावतपुर थाना मनोज मिश्रा ने बताया कि सीपी के आदेश पर गजेंद्र सिंह नेगी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें