उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक और कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में आगरा के पारस अस्पताल में सीने के दर्द के इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित हुए पूर्व प्रधानाध्यापक की पोती (बेटे की बेटी) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उनकी पत्नी और दो बेटे पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
इस तरह कनफर्म केसों में एक परिवार के पांच लोग हैं। जिले में कुल कनफर्म केसों की संख्या सात हो गई है। शनिवार को समधन के युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। वह जिले में फिरोजाबाद और कासगंज से आए जमातियों के संपर्क से संक्रमित माना गया था।
पिछले दिनों जिले की तीन मस्जिदों से 28 जमाती पकड़े गए थे। इन जमातियों व इनके संपर्क वाले 14 स्थानीय लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इन 42 नमूनों में से समधन निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
41 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। निगेटिव रिपोर्ट वाले 41 की फिर जांच की तैयारी है। इससे पहले हरियाणा से घर लौटा कन्नौज का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिले का पहला कनफर्म केस वही था।