फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के बाद 'क्वीन' डायरेक्टर विकास बहल पर एक और अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप

Tue, 09 Oct 2018 10:42 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
कंगना रनौत के बाद 'क्वीन' फिल्म की एक और अभिनेत्री ने डायरेक्टर विकास बहल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मूल रूप से कानपुर, मेस्टन रोड की रहने वाली अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने 'अमर उजाला' को बताया कि विकास बहल पर जो कंगना ने आरोप लगाए हैं वो गलत नहीं हैं। विकास ने मुझे भी अपने चंगुल में फंसाने की कोशिश की थी और एक साथ होटल का कमरा शेयर करने को कहा था। नयनी ने कहा कि वह विकास की हरकतों से इतना ज्यादा परेशान हो गई थीं कि उन्होंने यह दृढ़ निश्चय कर लिया कि अब वह कभी फैन्टम फिल्म प्रोडक्शन के साथ काम नहीं करेंगी। फैन्टम फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में नए कलाकारों के साथ बहुत दुर्व्यवहार होता है। नयनी दीक्षित 'क्वीन' के अलावा, 'शादी में जरूर आना', 'स्पेशल-26' फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

'हिरोइनें पहले बोल नहीं पाती थीं'

नयनी दीक्षित और विकास बहल की पुरानी तस्वीर
नयनी के पिता विजय दीक्षित कानपुर शहर के जाने-माने थिएटर आर्टिस्ट हैं। बेटी नयनी के इन बेबाक बोलों पर उनके पिता ने पूरा समर्थन दिया है। विजय दीक्षित का कहना है कि इंडस्ट्री में यह सब बहुत पहले से हो रहा है। हिरोइनें पहले बोल नहीं पाती थीं अब समय बदल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में हर तरह के लोग होते हैं। बस उन्हें सही समय पर पहचान लेना बहुत जरूरी है। 
 
विज्ञापन

मैं नाना पाटेकर के बारे में कुछ नहीं जानती हूं

नयनी दीक्षित क्वीन फिल्म के एक सीन में
नयनी दीक्षित ने नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के मामले को लेकर अपना अलग ही बयान दिया है। नयनी ने कहा कि नाना पाटेकर के मामले में क्या हुआ मैं नहीं जानती हूं। मैं सिर्फ अपने आप के बारे में कह चुकी हैं। उनके सिचुएशन में क्या हुआ मुझे उनके बारे में कुछ नहीं पता। डायरेक्टर विकास बहल ने मेरे साथ भी हरेसमेंट करने की कोशिश की थी। इंडस्ट्री में नए लोगों को सम्मान नहीं मिलता। नए कलाकार किसी स्टार किड से कम नहीं होते लेकिन उनके साथ बर्ताव बहुत बुरी तरह से किया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में केवल लड़कियों के साथ ही नहीं लड़कों के साथ भी बुरा होता है। नए एक्टर भी हर तरह की परेशानियां मुंबई में झेलते हैं। मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में अब बहुत बड़े बदलाव की जरूरत है। यहां किसी की जबरदस्ती नहीं चल सकती।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें