कानपुर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने संगठन के मीडिया विभाग में नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इसमें अनूप अवस्थी को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का मीडिया संयोजक बनाया गया है। 31 प्रदेश प्रवक्ताओं और 25 मीडिया पैनलिस्टों के नाम भी घोषित किए हैं। इनमें अनुभव चक के नाम प्रदेश प्रवक्ता और डा विजय रत्ना तोमर का नाम प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट में शामिल हैं।
अनूप अवस्थी वर्ष 2020 से क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी के रूप में मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। क्षेत्र के विभिन्न जिलों में पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की मीडिया कवरेज में उनकी भूमिका रही है। नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।