फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इमाम जैनुल आबेदीन की शहादत पर हुई सालाना मजलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 29:::: तकरीर करते मौलाना कमाल अब्बास रिजवी छोलसी। संवाद
विज्ञापन


- शिया समाज ने चौथे इमाम बीमारे कर्बला हजरत जैनुल आबेदीन के ताबूत की जियारत बरामद की

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। बीमारे कर्बला इमाम जैनुल आबेदीन की याद में अंजुमन हैदरी इटावा के बैनर तले मौलाना अनवारुल हसन जैदी की अध्यक्षता में दरगाह हजरत अब्बास महेरा पर 43वीं सालाना मजलिस का आयोजन किया गया। शिया समाज ने चौथे इमाम बीमारे कर्बला हजरत जैनुल आबेदीन के ताबूत की जियारत बरामद की।

मौलाना कमाल अब्बास रिज़वी छोलसी ने तकरीर करते हुए कहा चौथे इमाम हजरत जैनुल अबेदीन ने 9 मोहर्रम लो दुश्मनों के लश्कर को देखकर इमाम हुसैन से कहा बाबा कल आधे लश्कर को हम और आधे को चचा अब्बास खत्म कर देंगे, लेकिन अल्लाह इमामत को बाकी रखना चाहता था इसलिये बीमारी के कारण उन्हें जंग की इजाजत नही मिली।
विज्ञापन

मजलिस में तस्लीम रजा, सलीम रजा, जहूर नकवी ने सोजख्वानी की, अहमद जफर, तनवीर हसन, मोहित गुप्ता ग्वालियर और अंजुमन जुल्फिकारे हैदरी खाता सादात बरेली के नोहाख़्वान अमजद अली ने नोहाख्वानी की।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. पीके गुप्ता ग्वालियर, असद जाफर, अली मेहदी, अश्शू रिज़वी, अराज अब्बास, मो. सादिक, सफीर हैदर, निजाम हैदर, ताबिश रिज़वी, निजाम हैदर, सलमान रिज़वी, तालिब रिज़वी, आबिद रजा ने कलाम पेश किए। मजलिस में राहत अकील, शावेज नकवी, राजा, सलमान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें