फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गुरुद्वारा नवाबगंज में हुआ सालाना कीर्तन समागम, शबद सुनकर संगत हुई निहाल

विज्ञापन
रागी जत्थे को सम्मानित करते पदाधिकारी।  - फोटो : आयोजक
विज्ञापन
कानपुर। गुरुद्वारा नवाबगंज में शुक्रवार से पंच प्यारे धर्म प्रचारक सभा की ओर से तीन दिवसीय सालाना कीर्तन समागम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख रागी कुलदीप सिंह राजा ने आरती और शरणी आवे जो हर गुण गावे... शबद का गायन कर संगत को भाव-विभोर किया। भूपेंद्र सिंह गुरदासपुरी ने बबीहा अमृत वेले बोलिया, तां दर सुनी पुकार... शबद प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया।
विज्ञापन



गुरुद्वारा नवाबगंज के प्रबंधक सरदार मानसिंह बग्गा ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने मानवता, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से गुरुद्वारा में प्रतिदिन लगभग 500 लोगों को बाबा की रसोई के माध्यम से लंगर वितरित किया जा रहा है।


समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे श्रद्धा भाव से शबद कीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम के बाद संगत ने प्रसाद के रूप में कड़ा ग्रहण किया और लंगर छका। इस दौरान सरदार गुरुविंदर सिंह वासू, हरजीत सिंह मंगी, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह और अश्वनी कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें