बॉलीवुड और बिजनेस इंडस्ट्री की दिग्गज शख्सियतों से गहरा ताल्लुक रखने वाली अन्नू टंडन हर रोज अपना ज्यादा से ज्यादा समय समाजसेवा में ही गुजारती हैं। अन्नू यूपी के उन्नाव जिले से सांसद रह चुकी हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बीईंग ह्यूमन एनजीओ से जुड़कर अन्नू गरीब और असहायों की मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सलमान के साथ पुरानी फोटो में अन्नू टंडन
अन्नू टंडन इंडियन पॉलिटीशियन हैं। 15 नवंबर 1957 को उन्नाव में जन्मीं अन्नू टंडन मुकेश अंबानी की रिलाइंस इंडस्ट्रीज कंपनी में नंबर 2 की पोजीशन रखने वाले स्वर्गीय संदीप टंडन की पत्नी हैं। अन्नू पेशे से बिजनेसमैन और समाजसेवी हैं। उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान के साथ पुरानी फोटो में अन्नू टंडन
साल 2009 में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को अपने उन्नाव जिले में बुलाकर चुनाव प्रचार कराने की वजह से भी अन्नू टंडन चर्चा में आई थीं। लोगों से बातचीत करते हुए सलमान ने कहा था कि 'मैं अन्नू टंडन को काफी अर्से से जानता हूं।' सलमान ने अन्नू के लिए लोगों से अपील की थी कि जाति-धर्म के भेदभाव को छोड़कर टंडन को वोट करें। इस लोकसभा चुनाव में अन्नू टंडन ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी।
4 of 6
अन्नू टंडन
अन्नू के मुकेश अंबानी के परिवार से करीबी संबंध है, उनके दो बेटे भी रिलायंस से जुड़े हैं। अन्नू ने 2009 के चुनाव घोषणापत्र में 41 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डालर) की संपत्ति घोषित की थी। अन्नू ने 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सोच देश बचा सकती है। अपने उन्नाव जिले के विकास के लिए अन्नू समाजसेवा करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान के साथ पुरानी फोटो में अन्नू टंडन
अन्नू अपने जिले की गरीब कन्याओं के विवाह में मदद के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करती हैं। इसके अलावा दिव्यांगों की मदद के लिए ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और बैशाखी उपलब्ध कराती हैं। गोदान कार्यक्रम के तहत विधवाओं के जीविकोपार्जन के लिए गाय दान स्वरूप देने का काम भी अन्नू करती हैं।
अपने पति स्व0 संदीप टण्डन की 68वीं वर्षगांठ पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करतीं अन्नू
उन्नाव जिले में जब भी कोई बड़ा हादसा होता है तो सबसे पहले पहुंचकर अन्नू घायलों का हालचाल लेती हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से अलग अपनी विशेष नीतियां बनाकर गरीबों, महिलाओं और असहायों के उत्थान के लिए अन्नू हर साल बड़े कार्यक्रमों का आयोजन कराती हैं। शनिवार पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने अपने स्वर्गवासी पति संदीप टण्डन की 68वीं वर्षगांठ पर गरीब विधवाओं को गो-दान किया। यह कार्यक्रम शनिवार को उन्नाव में ही आयोजित हुआ था।