फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: धार्मिक स्थलों से होगा अनाउंसमेंट, कनपुरियों को बनाएंगे स्मार्ट

Wed, 21 Aug 2019 01:22 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केवल व्यवस्थाएं स्मार्ट होने से कानपुर स्मार्ट नहीं होगा। इसके लिए हम शहरियों को भी स्मार्ट होना होगा। खुद जागरूक होना होगा, लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। ये बातें मंगलवार को फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में अलग-अलग पेशों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों की परिचर्चा में निकलकर आईं। इस दौरान शहरियों को जागरूक करने के लिए धार्मिक स्थलों से समय-समय पर अनाउंसमेंट करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन


चर्चा हुई कि शहर की ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने के बजाय आम नागरिकों को भी जागरूक होना होगा। जल्दी निकलने के चक्कर में अकसर हम खुद जाम का कारण बन जाते हैं। इसी तरह शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाने के लिए भी हम लागों को आगे आना होगा। यदि कोई हमारे सामने गंदगी फैलाता है तो गंदगी को उठाकर डस्टबिन में फेंके और उससे निवेदन करें कि दोबारा ऐसा न करें। इसका असर उस इंसान पर जरूर पड़ेगा। परिचर्चा में जाम, साफ-सफाई की समस्या के साथ प्रदूषण, जल संचयन, अतिक्रमण, छुट्टा जानवरों, लोगों में व्यवहार में आए नकारात्मक बदलावों पर भी चर्चा हुई।

सभी धार्मिक स्थलों पर लगे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड के प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड ने प्रस्ताव रखा कि सभी धार्मिक स्थलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौक गुरुद्वारे में जल्द ही यह सिस्टम लगा लिया जाएगा। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों से ही शहरियों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट की भी बात कही। इस पर सहमति देते हुए सभी लोगों ने साथ देने की बात कही। वहीं परिवर्तन संस्था के दिनेश वार्ष्णेय, एडवोकेट अनूप द्विवेदी व एडवोकेट संजीव कनौजिया ने सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरों की समस्या उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिखर रहे परिवार, टूट रहे रिश्ते
एडवोकेट डीडी पाठक ने कहा कि शहर में पति-पत्नी के दूसरों से प्रेम प्रसंग के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यह हर वर्ग और हर समाज के लिए चिंता की बात है। जरूरत है कि युवाओं की काउंसलिंग हो, जिससे उन्हें रिश्तों की अहमियत समझ आए। मिराज सिनेमा के गुरुदेव सिंह ने कहा कि आजकल के बच्चों में धैर्य की कमी आई है। परिवार संग खाना खाना, बातें करना उनके स्वभाव में नहीं रह गया है। इस पर बृहस्पति महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नीता अग्निहोत्री, अकबरपुर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सीता त्रिपाठी और श्रीरामदेवी रामदयाल महिला पॉलिटेक्निक साकेत नगर की प्रो. ममता अवस्थी ने कहा कि वे अमर उजाला के साथ मिलकर संस्कारशाला का आयोजन करेंगी।
 
ये लोग भी परिचर्चा में रहे मौजूद 
श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड के उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह लाडी, रंजीत नगर गुरुद्वारा कमेटी के गुरपाल सिंह, हरप्रीत भाटिया, सुरेंद्रर पाल सिंह, एडवोकेट कमलेश पाठक, एडवोकेट सुरेश सिंह चौहान, उद्यमी गुड्डू छत्रवाल, एडवोकेट ज्ञान प्रकाश पांडेय, सोनम दीक्षित, पूनम दीक्षित, इनरव्हील राइज की सचिव शशि चौहान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें