फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पिता ने शराब पीने से डांटा तो युवक ने की आत्महत्या, नीम के पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 05 Jul 2022 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर में मोटर साइकिल मैकेनिक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। मृतक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


देवरपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि उसका बेटा आनंद (22) मोटर साइकिल मैकेनिक था और गांव में ही दुकान किए था। सोमवार शाम वह शराब पीकर घर आया था। इस पर उसे डांटा गया। कुछ देर घर पर रुकने के बाद रात करीब नौ बजे वह घर से चला गया। काफी देर तक घर नहीं आया तो खोजबीन की गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें