फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: खेत मे काम कर रही महिलाओं के साथ छेड़खानी, युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 24 Oct 2022 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी से नाराज महिलाओं ने एक युवक को जमकर पीटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। इस घटना से नाराज महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस घटना का एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

विज्ञापन

एक युवती ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि वह मां और चाची के साथ खेतों में काम कर रही थी। तभी गांव के तीन युवक आ धमके और छींटाकशी शुरू कर दी। मां और चाची ने जब विरोध किया तब गाली गलौज करने लगा।
इससे नाराज मां और चाची ने लाठी-डंडे लेकर खदेड़ लिया। दो आरोपी भागने में सफल रहे। जबकि एक युवक को जमकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना रविवार की शाम के समय की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि युवती ने मारपीट करके कपड़ा फाड़ देने की तहरीर दी है। फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा को तहरीर सौंप कर मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि खेत जुताई के दौरान विवाद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें