फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दरोगा ने बेटे को पीटकर किया चालान, सदमे में पिता की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों का हंगामा

Thu, 28 Jan 2021 03:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
थाने के सामने शव रखकर परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर में साढ़ थाना के सीमावर्ती जरसरा गांव में बुधवार शाम एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। आरोप है कि मंगलवार को मृतक के बहू बेटे के बीच मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा ने बेटे को थाना साढ़ लाकर जमकर पिटाई की। और बुधवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन


जब तक जमानत होती तब तक पिता की सदमें में मौत हो गयी। मृतक के बेटे ने साढ़ पुलिस की करतूत क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा से बताई है। जरसरा निवासी निवर्तमान प्रधान निशा पासवान ने मंगलवार शाम डायल पुलिस को पति सुरेन्द्र पासवान द्वारा मारपीट करने की सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर साढ़ थाना के दरोगा बृजमोहन पाल गांव पहुंचे और सुरेन्द्र को साढ़ थाना लेकर आए। बुधवार सुबह पत्नी निशा ने भी साढ़ थाना जाकर पति सुरेन्द्र को छोड़ने की गुहार लगाई। लेकिन आरोप है कि दरोगा बृजमोहन पाल ने सुरेन्द्र की जमकर पिटाई कर दी और 151 के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन


साढ़ पुलिस द्वारा बेटे सुरेन्द्र को न छोड़ने की बात सुन बुधवार दोपहर बाद बुजुर्ग पिता सुखराम पासी (62) की तबियत बिगड़ गयी। आरोप है कि जब तक नरवल तहसील में सुरेन्द्र पासी को जमानत मिलती तब तक बुजुग पिता सुखराम की सदमें में मौत हो गयी। गुरुवार को गुस्साए परिजनों ने साढ़ थाने का घेराव करते हुए सड़क जाम कर दी। शव रखकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

पुलिस पर लगाये आरोप निराधार हैं। पत्नी द्वारा  मारपीट की सूचना मंगलवार शाम डायल पुलिस को दी गयी थी। जिस पर पति को थाने लाकर बुधवार को 151 के तहत मारपीट की कार्यवाही साढ़ पुलिस द्वारा की गयी थी। आरोपित के बुजुर्ग पिता बीमार चल रहे थे, उनकी मौत स्वाभाविक है। - अमित तोमर, साढ़ थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें