फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: गोवंशों की देखभाल में लापरवाही करने पर दो सचिव निलंबित

Wed, 27 Jan 2021 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
घाटमपुर ब्लॉक के टिकवापुर और कटरी काटर ग्राम पंचायत में अस्थायी गोशाला के मवेशियों की देखभाल में लापरवाही करने पर जिला विकास अधिकारी जीपी गौतम ने दो सचिवों को निलंबित कर दिया है। जिला विकास अधिकारी ने एक माह पहले कटरी काटर ग्राम पंचायत की गोशाला का निरीक्षण किया था तो यहां पर एक भी मवेशी नहीं मिले थे।
विज्ञापन


यहां तैनात सचिव सत्यप्रकाश ने बताया कि जानवर खेतों में चरने गए हैं। पाया गया था कि मवेशियों के भरण पोषण के लिए छह माह से बजट की मांग ही नहीं की गई। वहीं, टिकवापुर में बनी गोशाला में एक मवेशी मरणासन्न स्थिति में मिला था। सचिव आदर्श परासर गोशाला के कोई प्रपत्र भी नहीं दिखा पाए थे। वहीं, इन कार्यों के प्रति रुचि न दिखाने पर सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार ने घाटमपुर के बीडीओ एसएन सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें