फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए उबाल, सड़क पर बवाल

Sun, 17 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाबूपुरवा में पेयजल संकट से जूझ रही पब्लिक सड़क पर उतरी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर । गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ शहर में पेयजल संकट और गहराता जा रहा। शनिवार को बाबूपुरवा के लोग पानी की मांग पर कड़ी धूप में सड़क पर उतर आए। किदवई नगर में एसपी साउथ के दफ्तर के सामने आधे घंटे पब्लिक ने रोड जाम कर हंगामा किया। नवाबगंज की रोडवेज कालोनी के लोगों के सब्र का बांध भी टूट गया। जीएम दफ्तर का घेराव करने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। उधर इफ्तिखाराबाद और उससे सटे मोहल्लों में बदबूदार पानी की आपूर्ति के विरोध में लोगों ने धरना दिया।
विज्ञापन

कानपुर साउथ। बाबूपुरवा में पेयजल संकट से जूझ रही पब्लिक शनिवार दोपहर सड़क पर उतर आई। किदवई नगर चौराहा स्थित एसपी दक्षिण के दफ्तर के सामने लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद बाबूपुरवा थाना पुलिस हंगामा करने वालों के तेवर देखकर शांत खड़ी रही। करीब आधा घंटे के बाद पुलिस अफसरों के समझाने पर भीड़ लौट गई। इससे पहले समस्या का समाधान 15 दिन में नहीं होने पर डीएम दफ्तर घेरने की चेतावनी दी। बाबूपुरवा के अजीतगंज, मुंशीपुरवा, बाबूपुरवा कालोनी के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। वहीं, वाटर लाइन से काला और बदबूदार पानी आ रहा है। इसकी वजह से कई लोग बीमारी की गिरफ्त में भी आ चुके हैं। पेयजल संकट के बाबत कई बार जल कल विभाग और प्रशासनिक अफसरों को जानकारी भी दी गई। सुनवाई नहीं होने पर किदवई नगर चौराहे पर स्थित एसपी दक्षिण दफ्तर के सामने पब्लिक को प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा। करीब आधा घंटा तक चले हंगामे के दौरान यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही।  प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय पार्षद धर्मनाथ मिश्र और पूर्व पार्षद प्रमोद जायसवाल, जगदीश, मनोज, धर्मेंद्र, सोनू, अशफाक, जफर इकबाल, सदरून निशा, सायरा बानो, गुलशन जहां, रेशमा, निशा, आसम बानो, नादरी, राजू, रईस बृजेंद्र, एसएम तिवारी, रामकिशन आदि लोग मौजूद रहे।
पानी के लिए जीएम दफ्तर का घेराव

कानपुर। पानी की किल्लत से जूझ रहे नवाबगंज की रोडवेज कालोनी के लोगों ने शनिवार सुबह जीएम एमए रिजवी के दफ्तर का घेराव किया। साथ ही जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी भी दी। नवाबगंज स्थित रोडवेज कालोनी की दस हजार आबादी महज दो हैंडपंप और एक ट्यूबवेल के भरोसे है। पिछले पांच सालों से एक ट्यूबवेल और पांच हैंडपंपों के खराब रहने से लोगों पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोग रिश्तेदारों के घर जाकर कपड़े धोते हैं। साथ ही कुछ लोग तीन दिन में एक बार स्नान भी कर रहे हैं। पब्लिक ने बताया कि सुबह और शाम महज 15 मिनट के लिए ही पानी आता है। साथ ही जलकल विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बताया कि वाटर टैक्स भरने के बावजूद विभाग से महज दो हैंडपंपों की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

बदबूदार पानी पीकर बच्चे हुए बीमार
कालोनी में रोडवेज की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज की वजह से घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसको पीने से बच्चों पेट दर्द और कई संक्रामक बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें