मझिला थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला के प्रेमी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हरदोई जिले में महिला के फोन पर बात न करने से नाराज प्रेमी ने उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। प्रेमी की हरकत से परेशान महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मझिला थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने दी तहरीर में बताया कि पिहानी के रैंगाई गांव निवासी रामगोविंद उर्फ टीटू उसके फोन कर बात करता रहता था। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। कुछ ही दिनों में दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। इस दौरान आरोपी ने अपने साथ उसके अपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे।
विगत दिनों से जब उसके फोन पर बात करना बंद कर दिया, तो उससे फोटो वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर गाली-गलौज कर सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल कर दी। इससे वह शर्मशार हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि युवती ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें आरोपी को तलाश कर रही हैं।