फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: मार्निंग वॉक पर निकले थे दंपती, हादसे का हुए शिकार, पति की मौत और पत्नी घायल

Fri, 16 Sep 2022 03:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई जिले में लखनऊ मार्ग पर अनियंत्रित बाइक सवार ने दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मार्निंग वॉक पर निकले थे और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हरदोई में सिनेमा चौराहा के पास लखनऊ मार्ग पर बुधवार सुबह टहलने निकले दंपती को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने हालात नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी अखिलेश (40)  बुधवार सुबह पत्नी मधू (38) के साथ घर से टहलने निकले थे। वह सिनेमा चौराहा से लखनऊ चुंगी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में आईडीबीआई बैंक के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां पर परिजन पहुंच गए।

विज्ञापन

डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। मृतक के बहनोई रामगोपाल की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि बाइक के नंबर के जरिये चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें