जालौन में दहेज उत्पीड़न व मारपीट की शिकायत थाने में करना एक विवाहिता को महंगा पड़ गया। इससे नाराज पति ने तीन तलाक बोलते हुए विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने दोबारा थाने पहुंचकर तलाक की तहरीर दी। पुलिस ने तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधी के मजरा वीरसिंह नगर निवासी अंगूरी खातून पुत्री कदीर बेग ने तहरीर दी कि दिसंबर 2017 में उसका निकाह ग्राम काली डाढ़ी गलौली निवासी रहमान पुत्र मेढ़े खान के साथ हुआ था। विवाह के बाद ही पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे।