कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के जयकिशन नवादा गांव में पति ने कहासुनी के बाद गुरुवार की शाम चाकू से पत्नी की नाक काट दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायल महिला को सीएचसी शिवराजपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल महिला को कानपुर रेफर कर दिया।
आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। शिवराजपुर थाना के एसओ त्रदीप सिह यादव ने बताया कि बीरामऊ ग्रामसभा के गांव जयकिशन नवादा गांव निवासी चंद्रशेखर कोरी की अपनी पत्नी सरस्वती से कहासुनी होने लगी तो पति ने नाक काट ली। पति को पकड़ लिया गया है।