यूपी के कन्नौज जिले में पत्नी को विदा न करने पर नशे की हालत में युवक ने ससुराल में हंगामा किया। ससुर की शिकायत पर पहुंची यूपी 100 के सिपाहियों को युवक ने पीट दिया। इससे तीन सिपाही चोटहिल हो गए। सिपाहियों ने युवक को मौके से पकड़ कर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर सिपाहियों ने मेडिकल कालेज में परीक्षण कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पैठ निवासी पंकज कुमार की तिर्वा कोतवाली के गांव रजईमऊ राजा में ससुराल है। करीब एक माह पूर्व उसकी पत्नी शिवा मायके में रह रही है। 18 दिसंबर को पंकज कुमार पत्नी को बुलाने रजईमऊ राजा पहुंचा था। ससुर अमर सिंह विदा करने से मना कर रहा था।
भड़क गया और तीनों सिपाहियों को पीट दिया
युवक ने सिपाहियों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह पंकज ने पत्नी को साथ घर चलने की बात कही। लेकिन ससुर ने मना कर दिया। शाम को पंकज ने ससुराल में शराब पी ली और नशे में हंगामा करने लगा। इस पर ससुर अमर सिंह ने फोन कर पुलिस से शिकायत की। मामले की जानकारी मिलते ही यूपी 100 पीआरवी 1646 के सिपाही सुरेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह और शिवकुमार मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने जब पंकज को पकड़ने का प्रयास किया, तो पंकज भड़क गया और तीनों सिपाहियों को पीट दिया। इससे तीनों सिपाही चुटहिल हो गए।
युवक को पकड़ लिया गया है
युवक ने सिपाहियों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
सिपाहियों ने पंकज को पकड़ कर मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद तीनों सिपाहियों ने मेडिकल कालेज पहुंच कर मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले युवक को पकड़ लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।