बैंक के बाहर शादी के कार्ड दिखाते परेशान ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सरसौल विकास खंड के टौंस चौराहे पर बने बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बाहर पब्लिक ने जमकर हंगामा काटा। बैंककर्मियों पर आक्रोश जताते हुए रुपये निकालने आये लोगों ने बैंक के अंदर कंटेले पेड़ों की झांडियां डाल दीं। हंगामा करने वालों में अधिकतर लोग वो थे जिनके घरों में इसी महीने शादियां हैं। पब्लिक का कहना है कि वो लोग तीन-चार दिनों से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक रुपये नहीं दिये गये।