फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: डीएपी न मिलने से गुस्साए किसानों का जमकर हंगामा, रोड जाम करने से हुई परेशानी, जानें पूरा मामला

Tue, 18 Oct 2022 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति के सहकारी केंद्रों में डीएपी न मिलने  से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान रोड जामकर नारेबाजी भी की गई, जिससे स्कूली बच्चों और वाहन सवारों को जमकर परेशानी हुई। पुलिस के प्रयासों से तीस मिनट बाद जाम खुला।
विज्ञापन
यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड उवर्रक केंद्र में लगी किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले डीएपी नहीं मिलने से कई दिन से निराश लौट रहे किसानों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। लाइन में लगने के बाद भी बिना टोकन दिए केंद्र की खिड़की बंद करने से गुस्साए किसानों ने रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने किसानों को समझाकर पुलिस की मौजूदगी में एक-एक बोरी बंटवाई। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा, जिसे चौकी इंचार्ज कालूकुआं ने खुलवाया।

विज्ञापन

तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति में यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन और केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के केंद्र हैं। यहां से किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को केंद्र में खाद न होने पर केंद्र प्रभारियों ने खिड़की बंद कर टोकन नहीं दिए। यहां किसान सुबह 4 बजे से लाइन लगाए थे।
इससे भड़के किसानों ने खाद न मिलने का आरोप लगाते हुए तिंदवारी रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर स्कूली व वाहन फंस गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज जयचंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।  नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा व सहकारिता विभाग के अफसरों ने किसानों की भीड़ देख प्रति किसान एक बोरी देने की बात कहकर वितरण कराया।

विज्ञापन

चटगन गांव के किसान करन सिंह ने बताया कि रबी फसल की बुआई करनी है। वह पांच दिन से लौट रहे हैं। पांच बोरी देने का आदेश है। एक ही दी जा रही है।   - किसान करन सिंह
 
पिपरी गांव की किसान कृष्णा ने बताया कि घर की रोटी-पानी छोड़कर वह खाद के लिए बैठीं हैं। दिन भर में 100 रुपये खर्च हो जाते हैं पर खाद नहीं मिल रही। वह चार दिन लौट रहीं हैं।  - किसान कृष्णा

महोखर के किसान युवराज सिंह ने बताया कि वह छह दिन से बराबर खाद के लिए लौट रहे हैं। खेत में बुआई होनी है। खाद न मिलने से फूल नहीं लग पाएंगे।  - किसान, युवराज सिंह
 
बरगहनी गांव की महिला किसान सुमन यादव ने आठ दिन से रोजाना खाद के लिए आतीं हैं। लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ता है। यहां टोकन नंबर न बांटकर मुंह देखा व्यवहार किया जाता है।  - किसान, सुमन यादव
विज्ञापन

मंगलवार को खाद खत्म हो गई थी। अफसरों के निर्देश पर खाद मंगाई गई है। जल्द ही किसानों को वितरण करा दिया जाएगा। खाद पर्याप्त है। कमी नहीं होने दी जाएगी।  -सूर्य प्रकाश, अपर जिला सहकारी अधिकारी, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें