यूपी के कानपुर शहर में शुक्रवार को गुस्साई पार्षद ने पति के साथ मिलकर नमामि गंगे की टीम को बंधक बना लिया और पेड़ से बांध दिया। कुछ ही देर में इस मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन
2 of 5
नमामि गंगे टीम को बनाया बंधक
- फोटो : अमर उजाला
पार्षद ने यह कदम सीवर लाइन के काम में हो रही लेटलतीफी की वजह से उठाया। जानकारी के अनुसार गांधीग्राम वार्ड- 26 में काफी समय से गहरी सीवर लाइन का काम चल रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
नमामि गंगे टीम को बनाया बंधक
- फोटो : अमर उजाला
कई महीने बीत जाने के बावजूद कार्य अभी तक पूरा न किए जाने को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर पार्षद ने टीम को बंधक बना लिया। पार्सद का कहना है प्रतिदिन काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग उनके पास सीवर लाइन के काम में हो रही लेटलतीफी की शिकायत लेकर आते हैं।
4 of 5
नमामि गंगे टीम को बनाया बंधक
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में पार्षद विजय लक्ष्मी ने अपने पति मनोज यादव के सहयोग से नमामि गंगे टीम को बंधक बनाया।