PHOTOS: भैंसे पर सवार था 'मृत्यु का देवता', पति-पत्नी को बेरहमी से मारकर सुला दिया ''मौत की नींद''
Sun, 05 Nov 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
सार
- चारा देने में देरी पर पालतू भैंसा ने पति-पत्नी को मार डाला
- शिवराजपुर के हरनू गांव में हुई घटना, छुट्टा भैंसा से गांव में दहशत
- रस्सी तोड़कर भैंसा ने पहले महिला को फिर उसके पति को कुचल डाला
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
1 of 6
दोनों शवों के पास रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पचास से ज्यादा गांववाले अपनी आंखों के सामने ‘मौत का तमाशा’ देख रहे थे। भैंसे पर सवार अदृश्य 'मृत्यु का देवता' पति और पत्नी की जान लेने पर तुला था। कुछ ही मिनटों में उसने दोनों की सांसें छीनकर हमेशा-हमेशा के लिए गहरी नींद में सुला दिया और खेत-खलिहान की तरफ जाकर खो गया। ऐसा कहना है उन ग्रामीणों का जो चाह कर भी कुछ नहीं कर पाये। यूपी के कानपुर जिले में हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैली है।
जानें, क्या है पूरा मामला....
विज्ञापन
2 of 6
उत्तेजित भैंसे को गांव के बाहर भगाते ग्रामीण
कानपुर शिवराजपुर (बिल्हौर) थाना क्षेत्र के हरनू गांव में एक पालतू भैंसे ने देर से चारा देने पर अपने मालिक दंपति पर हमला कर दिया। भैंसे ने पहले महिला को सींग से कुचलकर मार डाला और फिर उसके पति का पीछा कर उसे भी अपनी सीगों से कुचल डाला। अपने आंखों के सामने दो मौतें देख दौड़े ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी भैंसे ने दौड़ा लिया। गांव के सैकड़ों लोग जब लाठी-डंडों और पत्थर लेकर पहुंचे तब उत्तेजित भैंसे को जैसे-तैसे खलिहान की ओर खदेड़ा गया।
विज्ञापन
3 of 6
अनारकली के शव पर बिलखते परिजन
शिवराजपुर के हरनू गांव में भैंसा पालक अजय पाल (48) पुत्र सबड़ीबाज अपनी पत्नी अनारकली (42) और पुत्र पिंटू के साथ रहते थे। शिवराजपुर एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि अजय पाल क्षेत्र में अपने पालतू भैंसे से प्रजनन संबंधी कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार शाम निर्धारित समय से काफी देर बाद करीब चार बजे अनार कली पालतू भैंसे को चारा डालने गई। तभी भूखे भैंसे ने हुंकार भरते हुए उस पर हमला कर दिया।
4 of 6
गढ्ढे में पड़ा अंतिम सांसें लेता अजयपाल
अनार कली जब तक कुछ समझ पाती तब-तब भैंसे की गर्दन में बंधी रस्सी टूट गई और देखते ही देखते भैंसे ने महिला को कई बार सींगों से उठाकर पटक दिया। भैंसे के पत्नी पर हमला करने पर लाठी लेकर दौड़े अजय पाल ने कई लाठियां भी मारीं, लेकिन भैंसे पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस
उधर, अनार कली को मौत के घाट उतारने के बाद पिटाई से गुस्साए भैंसे ने अजयपाल को दौड़ा लिया। भागने पर अजय घर के पास एक गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद भैंसा ने उसे भी अपनी सीगों से मौत की नींद सुला दिया।
घटना देख पड़ोसी भी अनारकली और अजय पाल को बचाने दौड़े लेकिन उत्तेजित भैंसे ने उन्हें भी दौड़ा लिया। सूचना के फौरन बाद ही यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। दंपति को मौत के घाट उतारने वाले भैंसे को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दे दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।