फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई, बहनोई को सरेआम मारी गोली, तीन नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Oct 2022 08:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पिहानी कस्बे के बस अड्डा पर बहनोई को साले ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज था। दोनों ने सात माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। घायल के पिता की तहरीर पर तीन नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बहनोई रजनीश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र में बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने बहनोई को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरेआम हुई घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

इधर घटना की जानकारी पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। कस्बे के मोहल्ला मुरादखानी निवासी रजनीश (30) बर्फ विक्रेता है। वह बस अड्डे पर बर्फ बेचने का काम करता हैं। सोमवार शाम पांच बजे के करीब वह बस अड्डे के पास उधारी का पैसा ले रहा था।
इस दौरान पीछे से आए पड़ोस के मोहल्ले के रहने वाले युवक ने उसकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक रजनीश का पड़ोस के मोहल्ले में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने सात माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस बात से युवती के परिजन नाराज थे। इसी के चलते युवती के भाई ने रजनीश को गोली मार दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे सीएचसी लेकर गए। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि घायल के पिता छोटे लाल की तहरीर पर यासीन, सलमान, युसुफ और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें