फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने किया हंगामा, मकान बेचने की कर रहा था जिद, परिजन कर रहे थे इनकार

Sun, 09 Oct 2022 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

राधानगर मोहल्ले में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर खूब हंगामा किया। युवक मकान बेचने की जिद कर रहा था,जबकि परिजन इनकार कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तीन घंटे बाद नीचे उतारने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला राधानगर में पानी की टंकी पर चढ़ा पवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मकान बेचने की जिद पर अड़े युवक ने शनिवार दोपहर पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा किया। उसने टंकी से कूदकर जान देने की बात कही। सूचना पर सीओ सिटी विनोद द्विवेदी व एसडीएम सदर स्वाती शुक्ला मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने उसे तीन घंटे बाद नीचे उतारने में सफलता हासिल की। मोहल्ला राधानगर निवासी पवन (25) चार भाई है। उसकी मां ने दो मकान खरीदे थे। पिता की मौत के बाद मां ने संजय नाम के एक व्यक्ति से शादी कर ली। एक मकान में संजय का नाम दर्ज है। पुलिस का कहना है कि एक मकान में वह अकेला रहता है।
जबकि दूसरे मकान में उसकी मां और तीन भाई व संजय रहते हैं। इस मकान में परिवार रहता है, उसी मकान को पवन बेंचने की जिद कर रहा है। यह मकान परिजन बेचने से इनकार कर रहे हैं। इससे नाराज होकर शनिवार दोपहर वह पानी की टंकी पर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी से कूदकर जाने देने की बात कहकर वह हंगामा करने लगा। उसकी हरकत देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी व एसडीएम सदर मौके पर पहुंची। अफसरों के काफी समझाने के बाद वह तीन घंटे बाद टंकी से उतारा। सीओ ने बताया कि युवक व उसके परिजन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें