फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। पति से विवाद के बाद पत्नी एक सप्ताह पहले मायके चली गई। इससे पति तनाव में था। शनिवार देर रात पति ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र चौबिया के बरालोकपुर निवासी अजय कुमार (27) पुत्र पूरन सविता दोना-पत्तल की सप्लाई का काम करता था। शनिवार रात खाना खाकर अजय अपने कमरे में चला गया। रोज की तरह रविवार सुबह अजय नहीं जागा तो परिजनों ने कमरे में जाने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद जब गेट नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो युवक फंदे पर लटकता मिला। इससे परिजनों ने कोहराम मच गया।
पुलिस व फॉरेसिंक टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अजय की पत्नी ज्योति लजनगर थाना एरवाकटरा औरैया मायके चली गई थी। तब से वह वापस नहीं आई है। अजय की दो साल की पुत्री प्रिया व पांच साल का पुत्र प्रशांत है। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि पति व पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें