कानपुर देहात। जिला प्रशासन ने माती तिराहा से कचहरी व मुख्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लगा रखी है। इसके बाद भी माती तिराहा पर एंगल हटा दिया गया है। इससे भारी वाहन फर्राटा भर रहे हैं और हादसे का खतरा बना हुआ है।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में भी यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए है। गुरुवार रात माती तिराहा पर लगे चार लोहे के एंगल के बीच एक एंगल हटा हुआ मिला। इससे भारी वाहन आसानी से निकलते नजर आए। वहीं अकबरपुर में रूरा ओवरब्रिज से रूरा जाने वाले मार्ग पर लगा एक एंगल भी हटा नजर आया। इसकी वजह से मिट्टी, बालू, मौरंग लेकर जाने वाले डंपर धड़ल्ले से निकलते नजर आए जबकि पिकेट पर लगी पुलिस अनजान बनी रही। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर एंगल लगाने व भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
-